सुरक्षा और स्वास्थ्य

अलर्ट: व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन (OSHA) के पास कर्मचारियों और कामगारों की मदद के लिए संसाधन हैं ताकि वे कार्यस्थल पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार रहें और उचित प्रतिक्रया दे सकें।

एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के बारे में मुझे क्या जानने की आवश्यकता है?

व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन, मानकों को निर्धारित और लागू करके तथा प्रशिक्षण, पहुंच, शिक्षा और सहायता प्रदान करके, एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने में आपकी मदद करने हेतु प्रतिबद्ध है।

मेरे कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य का नियमन कौन करता है?

OSH अधिनियम के तहत, श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान या तो संघीय OSHA या स्टेट प्लान रखता है। स्टेट प्लान, OSHA-स्वीकृत कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य कार्यक्रम हैं, जो अलग-अलग राज्यों या अमेरिकी क्षेत्रों द्वारा चलाए जाते हैं। 22 OSHA-स्वीकृत स्टेट प्लान हैं जो निजी तथा राज्य और स्थानीय सरकार दोनों के श्रमिकों को कवर करते हैं और सात स्टेट प्लान केवल राज्य तथा स्थानीय सरकार के श्रमिकों को कवर करते हैं। 

 

कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानने के लिए निम्नलिखित प्रश्नों में से एक का चयन करें और यह पता लगाएं कि यदि आपको अधिक जानकारी की आवश्यकता है तो किससे संपर्क करें। 

सामान्य चिंताएँ