संघीय ठेकेदार की आवश्यकताएँ

संघीय ठेकेदार वेतन आवश्यकताएँ

एक संघीय ठेकेदार के रूप में अतिरिक्त दायित्वों को पूरा करने की ज़िम्मेदारी आपकी है।

संघीय निर्माण और सेवा अनुबंध

कार्यकारी आदेश 13658 और 14026 न्यूनतम वेतन दरें भी स्थापित करते हैं जिनका भुगतान कुछ संघीय अनुबंधों पर या उनके संबंध में प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को किया जाना चाहिए।  कार्यकारी आदेश 14026 कुछ निर्माण और सेवा अनुबंधों पर लागू होता है, जिसमें डेविस-बेकन अधिनियम या सेवा अनुबंध अधिनियम के अधीन अनुबंध शामिल हैं, जो 30 जनवरी, 2022 को या उसके बाद दर्ज, नवीनीकृत या विस्तारित किए गए थे।  न्यूनतम श्रम दर जो सामान्य रूप से कर्मचारियों को दी जानी चाहिए अथवा जो कार्यकारी आदेश 14026 के अंतर्गत है, वह है $16.20 प्रति घंटा वर्ष 2023 के लिए, जबकि आवश्यक न्यूनतम नकद श्रम दर जो सामान्य रूप से कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में दी जानी चाहिए जो कि अनुबंध के अंतर्गत हो भी सकती है और नहीं भी, वह है $13.75 प्रति घंटा। 

 

1 जनवरी, 2015 और 29 जनवरी, 2022 को या उसके बीच दिए गए अनुबंध कार्यकारी आदेश 13658 “ठेकेदारों के लिए न्यूनतम मजदूरी की स्थापना” के अधीन हैं, जिसके लिए 30 जनवरी 2022 को या उसके बाद दर्ज किए गए अनुबंधों की तुलना में कम न्यूनतम मजदूरी आवश्यकता की ज़रूरत होती है या 30 जनवरी, 2022 को या उसके बाद नवीनीकृत या विस्तारित किए गए अनुबंध कार्यकारी आदेश 104026 “संघीय ठेकेदारों के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि” के अधीन हैं, जिसके लिए उच्च न्यूनतम मजदूरी दर की आवश्यकता होती है। न्यूनतम श्रम दर जो सामान्य रूप से कर्मचारियों को दी जानी चाहिए अथवा जो कार्यकारी आदेश 13658 के अंतर्गत है, वह है $12.15 प्रति घंटा वर्ष 2023 के लिए, जबकि आवश्यक न्यूनतम नकद श्रम दर जो सामान्य रूप से कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में दी जानी चाहिए जो कि अनुबंध के अंतर्गत हो भी सकती है और नहीं भी, वह है $8.50 प्रति घंटा। 

प्रश्न?
हम यहाँ मदद के लिए हैं।

एक नियोक्ता के रूप में हम आपकी ज़िम्मेदारियों को समझाने में आपकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपकी ज़िम्मेदारियों के बारे में कई प्रश्नों का उत्तर निम्नलिखित elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकार का इस्तेमाल करके दिया जा सकता है:

अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी श्रम विभाग का मज़दूरी और घंटा प्रभाग (WHD) से संपर्क करें:

टेलीफ़ोन से: 1-866-4-US-WAGE (1-866-487-9243); TTY:

हमारा सहयोग मुफ़्त और गोपनीय है।

निर्माण

डेविस-बेकन और संबंधित अधिनियम (DBRA) के अंतर्गत कुछ संघीय वित्त पोषित या सहायता प्राप्त निर्माण परियोजनाओं पर काम करने वाले श्रमिक और मजदूरों को स्थानीय रूप से प्रचलित मजदूरी के भुगतान की आवश्यकता होती है। डेविस-बेकन प्रचलित वेतन मूल प्रति घंटा वेतन दर और लागू डेविस-बेकन वेतन निर्धारण में श्रमिकों के विशिष्ट वर्गीकरण के लिए सूचीबद्ध किसी भी अतिरिक्त लाभ का संयोजन है। वेतन निर्धारण में एक निश्चित प्रकार के निर्माण के लिए एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में प्रचलित वेतन और घंटा प्रभाग (WHD) द्वारा निर्धारित मजदूरी दरों को सूचीबद्ध किया जाता है और ठेकेदार द्वारा कार्य स्थल पर एक प्रमुख और सुलभ तरीके से पोस्ट किया जाना आवश्यक होता है। वह स्थान जहाँ से इसे श्रमिकों द्वारा आसानी से देखा जा सके। डेविस-बेकन वेतन निर्धारण का प्रकाशन ऑनलाइन Sam.gov  पर होता है।

 

यदि आप डेविस-बेकन आवश्यकताओं के अधीन संघ द्वारा वित्त पोषित या सहायता प्राप्त निर्माण परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको कवर किए गए श्रमिकों को परियोजना पर वास्तव में किए गए काम के लिए कम-से-कम प्रचलित वेतन का भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि श्रमिकों ने इलेक्ट्रीशियन वर्गीकरण के भीतर काम किया है, तो उन्हें इलेक्ट्रीशियन के वेतन निर्धारण पर सूचीबद्ध प्रचलित वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। 

सेवाएं

सेवा अनुबंध अधिनियम (SCA) संयुक्त राज्य अमेरिका या कोलंबिया जिले द्वारा किए गए कुछ सेवा अनुबंधों पर लागू होता है। इस प्रकार के कवर किए गए अनुबंधों पर ठेकेदारों और उपठेकेदारों को अनुबंध पर काम करने वाले सेवा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और उससे संबन्धित लाभ, जहां लागू हो, का भुगतान करना होगा। भुगतान की जाने वाली वेतन दरें और संबन्धित लाभ लागू SCA वेतन निर्धारण में के अनुसार हैं। कवर किए गए SCA अनुबंध के अंतर्गत ठेकेदार और किसी भी उपठेकेदार को काम शुरू करने वाले प्रत्येक सेवा कर्मचारी को न्यूनतम मौद्रिक वेतन और भुगतान किए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त लाभ के बारे में सूचित करना आवश्यक है या इस अनुबंध से जुड़े वेतन निर्धारण को कार्यस्थल पर एक प्रमुख और सुलभ स्थान पर पोस्ट करना होगा। SCA वेतन निर्धारण ऑनलाइन Sam.gov पर प्रकाशित किए जाते हैं।

 

यदि आप SCA कवर सेवा अनुबंध के तहत काम कर रहे हैं, तो आपको कवर किए गए श्रमिकों को कम-से-कम उस वर्गीकरण के लिए प्रचलित वेतन का भुगतान करना होगा जिसमें वे काम कर रहे हैं।

Employees discussing blueprints in a factory

अधिक जानकारी चाहिए?

elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकार कर्मचारियों और नियोक्ताओं को संघीय रोज़गार कानूनों के अंतर्गत उनके अधिकारों और ज़िम्मेदारियों को समझने में सहायता हेतु अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन टूल का एक सेट है।