अनुभवी और सेवा सदस्य रोज़गार

सेवा सदस्य के लिए पुनः रोज़गार अधिकार

सेवा सदस्यों को सही तरीके से पुन: रोज़गार देना आपकी ज़िम्मेदारी है।

जो कर्मचारी वर्दीधारी सेवा का हिस्सा हैं, उनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका की सेवा करने के लिए कुछ दायित्व हैं। जब वर्दीधारी सेवाओं के कर्मचारी ड्यूटी से लौटते हैं, तो उन्हें घर और काम पर नागरिक जीवन के साथ फिर से तालमेल बिठाना पड़ता है। एक नियोक्ता के रूप में, आपका नेतृत्व हमारे देश के अनुभवी लोगों और उनके परिवारों को इस परिवर्तन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

यह आवश्यक है कि आप एक सेवा सदस्य को पुन: रोज़गार प्रदान करें जिसने सैन्य सेवाओं के लिए नागरिक नौकरी को छोड़ा है, इसलिए वापसी पर उन्हें पुन: रोज़गार प्रदान करना आवश्यक है जब तक की वे पात्र हैं। पात्र होने के लिए, सेवा सदस्य ने यह किया होना चाहिए:

 

  • नागरिक रोज़गार को छोड़कर सैन्य सेवाओं में गए हो,
  • पूर्व में नोटिस दिया हो (मौखिक या लिखित),
  • कुछ विशेष प्रकार की सेवा के लिए पाँच वर्ष की संचयी सेवा सीमा से अधिक नहीं,
  • दी गई समय सीमा में काम पर लौटना, जो निर्भर करता है सैन्य सेवाओं की अवधि पर, और
  • अयोग्य घोषित करने वाला अवकाश नहीं पाना।

 

यदि आपके कर्मचारी 30 दिनों से अधिक समय से अनुपस्थित हैं, तो आपके पास पात्रता सत्यापित करने के लिए दस्तावेज़ का अनुरोध करने का अधिकार है, लेकिन आपको विशिष्ट प्रकार के दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं हो सकती है। आपको इस कर्मचारी को फिर भी पुन: रोज़गार पर रखना होगा जब कागजात उपलब्ध हों।

प्रश्न?
हम यहाँ मदद के लिए हैं।

एक नियोक्ता के रूप में हम आपकी ज़िम्मेदारियों को समझाने में आपकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनेक प्रश्न जो अनुभवी और सेवा सदस्यों के रोज़गार की आपकी ज़िम्मेदारी से संबंधित हैं, उनका उत्तर निम्न elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकार में मौजूद है:

अनुभवी लोगों के रोज़गार और प्रशिक्षण सेवा (VETS), USERRA को लागू करता है और संघीय ठेका अनुपालन कार्यक्रम (OFCCP), वियतनाम युग अनुभवी का पुनर्समायोजन सहायता अधिनियम (VEVRAA) को लागू करता है। ये एजेंसियां अमेरिका के सेवा सदस्यों और अनुभवी लोगों के लिए उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उचित रूप से मिलकर काम करती हैं।

अतिरिक्त सहायता के लिए, कृपया संपर्क करें:

OFCCP: 1-800-397-6251 या OFCCP हेल्प डेस्क

सामान्य रूप से आपको सेवा सदस्य कर्मचारियों को पुन: रोज़गार देना होता है जैसे वे अपनी सेवा के दौरान भी निरंतर कार्यरत थे। उन्हें सामान्य रूप से वहीं पर नौकरी मिल जाती है जहां पर उन्होंने अब तक काम किया हो और यह माना जाता है कि वे काम पर थे। (इन्हें “एस्केलेटर पद”) भी कहा जाता है। कुछ स्थितियों में, यह एक पदोन्नत पद होता है; अन्य स्थितियों में एक वही पद जहां पर छोड़ा गया हो। इसमें यह भी शामिल है कि वापस आने वाले सेवा सदस्यों को सही प्रकार से वरिष्ठता प्रदान की जाए जो कि उनकी उपस्थिति के समय दी जाती, साथ ही उन्हें लाभ, पदोन्नति, पेंशन के लाभ और वेतनवृद्धि जिसे वे प्राप्त करते यदि सैन्य सेवाओं में काम करने नहीं जाते।

 

आपको पूरा प्रयत्न करना चाहिए कि एक रिटर्निंग अफ़सर जो कि सेवा सदस्य है, वह  पुन: रोज़गार के लिए सही स्थिति में आ सके और इसके लिए उसे आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा सकता है जिससे वह रोज़गार के कौशल को पा सके। यदि आपके कर्मचारी अपनी सैन्य सेवा के दौरान विकलांग हुए हैं या उसमें वृद्धि हुई है, तब विकलांगता को समायोजित करने के लिए आपको उचित प्रयास करना चाहिए और अपने कर्मचारी को अपना काम करने के लिए योग्य बनाने में मदद करनी चाहिए। कानून यह सुनिश्चित करता है कि रिटर्निंग सर्विस सदस्य को किस प्रकार के पदों पर रखा जाना चाहिए, यदि रिटर्निंग सर्विस सदस्य एस्केलेटर पद के लिए योग्य नहीं है।

 

यदि आप तुरंत सही तरीके से सेवा सदस्य कर्मचारी को पुन: रोज़गार नहीं देते हैं, तब उनके पास यह अधिकार है कि वे शिकायत करें और प्रतिशोध का अनुभव लिए बिना जांच में भाग लें। यह हमेशा स्पष्ट नहीं होता कि किसी स्थिति को कानून के तहत गलत पुन: रोज़गार कब माना जा सकता है। एक नियोक्ता के रूप में यह आपके सर्वोत्तम हित में है कि आप इस कानून से परिचित हैं और यदि आपका कोई प्रश्न हो तो संघीय सरकार से संपर्क करें।

Woman speaking to military woman over desk

अधिक जानकारी चाहिए?

elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकार कर्मचारियों और नियोक्ताओं को संघीय रोज़गार कानूनों के अंतर्गत उनके अधिकारों और ज़िम्मेदारियों को समझने में सहायता हेतु अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन टूल का एक सेट है।

सामान्य चिंताएँ